Vivo X21 आज भारत में होगा लॉन्च, डिस्प्ले में होगा फिंगरप्रिंट सेंसर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 29 May 2018 09:37 AM IST
Vivo X21 set to Launch in India Today, pre-booking starts;  How to Watch Live Stream
vivo x21

    वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo X21 आज यानि 29 मई 2018 को भारत में लॉन्च हो रहा है। वीवो एक्स21 की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे से होगी, वहीं इससे पहले फोन प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। वीवो एक्स21 को वीवो की आधिकारिक वेबसाइट से प्री-बुक किया जा सकता है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    प्री-बुकिंग के लिए ग्राहकों से 2,000 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर लिए जा रहे हैं। बुकिंग के लिए फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ ब्लैक कलर वाला वेरियंट में उपलब्ध है। बता दें कि इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन Vivo X21 इसी साल मार्च में चीन में Vivo X21 UD के नाम से पेश किया था।

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी।

    जहां तक Vivo X21 के कैमरे का सवाल है तो इसमें डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे के साथ 3D मैपिंग, फेस अनलॉक मिलेगा। फोन में 3200mAh की बैटरी है जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, USB 2.0 और हेडफोन जैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें