Vivo X Fold+: 8.03 इंच की डुअल स्क्रीन के साथ लॉन्च, 50W वायरलेस चार्जिंग का है सपोर्ट
Vivo X Fold+ में 8.03 इंच की प्राइमरी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। दूसरी डिस्प्ले 6.53 इंच की एमोलेड है। फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 730 है।

विस्तार
वीवो ने अपने नए फोल्डेबल फोन Vivo X Fold+ को चीन में लॉन्च कर दिया है। Vivo X Fold+ के साथ स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए वीवो के पहले फोल्डेबल फोन Vivo X Fold का अपग्रेडेड वर्जन है। Vivo X Fold+ में 8.03 इंच की मेन स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें दूसरी स्क्रीन 6.53 इंच की है। Vivo X Fold+ के साथ 80W की वायर चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।
Vivo X Fold+ के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 चीनी युआन यानी करीब 1,15,000 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 युआन यानी करीब 1,25,000 रुपये है। Vivo X Fold+ को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में खरीदा जा सकेगा। भारत में Vivo X Fold+ की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Vivo X Fold+ में 8.03 इंच की प्राइमरी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। दूसरी डिस्प्ले 6.53 इंच की एमोलेड है। फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 730 है। इसमें 12 जीबी LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज है।