27 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Vivo V9, iPhone X जैसी है डिजाइन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 09 Mar 2018 11:06 AM IST
Vivo V9 set to launch in India With iPhone X Like Notch and Dual Cameras on March 27
Vivo V9

    Vivo ने भारत में अपने नए फोन वीवो वी9 के लिए टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजा है। वीवो का नया स्मार्टफोन वीवो 9 27 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें iPhone X जैसी डिजाइन मिलेगी।

    फोन के अन्य खासियत की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जो कि वर्टिकल होगा। साथ ही रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। इसके अलावा इस फोन के बारे में अभी कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।

    बता दें कि इससे पहले Vivo ने Vivo APEX की झलक दिखाई है। इस फोन के 91 फीसदी बॉडी में 5.99 इंच की OLED डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, हाफ स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें