Vivo के 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाले इस फोन की कीमत में भारी कटौती

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 03 Mar 2018 01:01 PM IST
Vivo V7 Plus and Y53 Price dropped in India, Details here
Vivo V7 Plus

    होली के खास मौके पर वीवो के दो स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कटौती हुई है। कंपनी के वीवो वी7 प्लस और वीवो वाय53 की कीमतों में क्रमशः 3,000 रुपये और 1,500 रुपये की कमी हुई है, हालांकि कंपनी वीवो की वेबसाइट पर वीवो वी7 प्लस की कीमत में 2 हजार की कटौती दिख रही है। वहीं फ्लिपकार्ट और अमेजॉन से इस फोन को 3 हजार रुपये की कटौती के साथ 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि लॉन्चिंग के समय इस वी7 प्लस की कीमत 22,990 रुपये थी। यह कटौती सिर्फ एनर्जेटिक ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट के लिए है।

    Vivo V7 Plus की स्पेसिफिकेशन

    Vivo V7 Plus
    Vivo V7 Plus

    Vivo V7 प्लस में 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। अनलॉक के लिए फेस स्कैनर, 1.8Ghz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, एंड्रॉयड नूगट 7.1.2 और 3225mAh की बैटरी है।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 24MP का सेल्फी कैमरा है। सेल्फी कैमरे के साथ फ्लैश लाइट और ब्यूटी 7.0 ऐप इंटीग्रेटेड है। वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो दिया गया है।

    Vivo Y53 की स्पेसिफिकेशन

    वीवो वाय53 में 59 इंच की डिस्प्ले है। इस फोन में 22 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 1.4Ghz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 और 2500mAh की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें