वीवो ने 20MP सेल्फी कैमरा के साथ भारत में लॉन्च किया V5s

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Apr 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
Vivo V5s with 20 megapixel front camera launched in india at Rs 18990
Vivo V5S

    चाईनीज कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वी5एस को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की कीमत 18,990 रुपये रखी गई है। वीवो वी5एस ी पहली से 6 मई को होगी। इस दौरान फोन के मैटे ब्लैक कलर वेरियंट को खरीदा जा सकेगा, जबकि गोल्ड वेरियंट की सेल 20 मई को होगी। हालांकि प्री-बुकिंग फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है।

    वीवो वी5एस की स्पेसिफिकेशन

    इसमें 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1280x720 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, हाइब्रिड सिम स्लॉट, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो फनटच ओएस 3.0, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा एलईडी प्लैश लाइट के साथ। इसके अलावा शानदार सेल्फी के लिए फेस ब्यूटी 6.0 सॉफ्टवेयर भी है। सेल्फी कैमर से फुल एचडी वीडियो भी रिकॉर्ड हो सकता है। वहीं रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। केनेक्टिविटी में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस और 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें