Vivo V5 Plus की कीमत में भारी कटौती, इसमें है दो फ्रंट कैमरे

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Jul 2017 09:45 AM IST
Vivo V5 Plus price cut in India on flipkart
Vivo V5 Plus

    अगर आप भी सेल्फी के शौकीन हैं और फ्रंट में शानदार कैमरे वाला फोन चाहिए तो आपके लिए बड़ी खबर है। वीवो वी5 प्लस की कीमत में भारी कटौती हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक फ्लिपकार्ट पर यह फोन सिर्फ 22,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    इससे पहले इस फोन की कीमत 27,990 रुपये थी। हालांकि यह साफ नहीं है कि फोन की कीमत में हुई यह कटौती कब ततक जारी रहेगी। वीवो वी5 प्लस मैट ब्लैक और गोल्ड वेरियंट में उपलब्ध है।

    वीवो वी5 प्लस की स्पेसिफिकेशन

    Vivo V5 Plus
    Vivo V5 Plus

    इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2.0GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज (स्टोरेज को नहीं बढ़ाया जा सकता) है। फोन में 3055mAh की बैटरी है। फोन में एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 है।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है, इनमें से एक कैमरा 20 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा फोन में 4G LTE डुअल सिम सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth और GPS है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें