कंफर्म: 28 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा वीवो का यह किफायती फोन, सेल्फी लवर्स के लिए है बेस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 18 Aug 2023 05:28 PM IST
सार

Vivo V29e को 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे के साथ टीज किया गया है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट भी मिलेगा। फोन के साथ 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

विज्ञापन
Vivo V29e set to Launch in India on August 28 Confirmed by Flipkart
Vivo V29e - फोटो : Vivo

    विस्तार

    वीवो ने अपने नए किफायती फोन Vivo V29e को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 28 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने खुद ट्वीट कर फोन की लॉन्चिंग की जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, Vivo V29e को फ्लिपकार्ट के जरिए सेल किया जाएगा। फोन को 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे के साथ टीज किया गया है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट भी मिलेगा। फोन के साथ 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

    Vivo V29e के साथ क्वालकॉम 400 सीरीज वाला प्रोसेसर मिल सकता है। नया फोन, Vivo V29 का किफायती वर्जन होने वाला है। यानी फोन को 25 हजार तक की कीमत पर पेश किया जाएगा। फोन के कई लीक्स भी सामने आ रहे हैं। लीक्स के अनुसार, वीवो वी29ई को 3डी कर्व्ड डिस्प्ले और पंच होल डिजाइन में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    वीवो वी29ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ मिलेगा। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात सामने आई है। यानी फोन सेल्फी लवर्स के लिए काफी दमदार होने वाला है। फोन दो कलर ऑप्शन आर्टिस्टिक रेड और आर्टिस्टिक ब्लू में पेश किया जाएगा। बता दें कि वीवो अपनी वी सीरीज फोन को कलर चेंजिंग बैक पैनल से लैस करता है। ऐसे में इस फोन के साथ भी कलर चेंजिंग बैक पैनल देखने मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें