रंग बदलने वाले स्मार्टफोन Vivo V27 5G की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, जानें ऑफर और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Mar 2023 03:23 PM IST
सार

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.3, GPS, Beidu, Glonass, Galileo, Navic और एक USB Type-C पोर्ट है। फोन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Vivo V27 में 4600mAh की बैटरी है जिसके साथ 66W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Vivo V27 5G Pre order Begins Today Price and Specifications
Vivo V27 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वीवे ने इस महीने की शुरुआत में Vivo V27 Pro और Vivo V27 भारत में लॉन्च किए हैं। इनमें से Vivo V27 Pro की बिक्री पहले से हो रही है, जबकि Vivo V27 को अब प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया गया है। Vivo V27 की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। Vivo V27 5G को फ्लिपकार्ट के अलावा वीवो के ऑनलाइन स्टोर से आज से प्री-बुक किया जा सकता है, हालांकि फ्लिपकार्ट से फोन की बुकिंग आज शाम 7 बजे के बाद से होगी। Vivo V27 के साथ 3D कर्व्ड स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन का बैक पैनल रंग बदलने वाला है। बैक पैनल ग्लास का है। आइए जानते हैं कीमत और ऑफर...

    Vivo V27 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 36,999 रुपये रखी गई है। फोन को मैजिक ब्लू और नोबल ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। कई सारे बैंक ऑफर के तहत 3,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Vivo V27 में एंड्रॉयड 13 आधारित FunTouch OS 13 है। इसके अलावा फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Vivo V27 में 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। Vivo V27 में Dimensity 7200 5G प्रोसेसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें