Vivo V25e: 64 मेगापिक्सल कैमरे और मीडियाटेक के इस प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च
Vivo V25e में एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन के साथ मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

विस्तार
वीवो ने वी सीरीज के तहत अपने नए फोन Vivo V25e को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। Vivo V25e के साथ मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo V23e का अपग्रेडेड वर्जन है। Vivo V25e के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा वीवो के इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। Vivo V25e में प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। Vivo V25e में 4500mAh की बैटरी भी दी गई है।
Vivo V25e की कीमत
Vivo V25e की कीमत 1,399 मलेशियन रिगिट यानी करीब 24,900 रुपये है। फोन के एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Vivo V25e को वीवो मलेशिया की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है और इसे डायमंड ब्लैक और सनराइज गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा। Vivo V25e की भारत में लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Vivo V25e की स्पेसिफिकेशन
Vivo V25e में एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन के साथ मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Vivo V25e का कैमरा
कैमरे की बात करें को वीवो के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी मिलेगा। Vivo V25e में दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo V25e की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए Vivo V25e में Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.2, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी दिया गया है। Vivo V25e के साथ रंग बदलने वाला बैक पैनल भी है। Vivo V25e में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Vivo V25e में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W की फास्ट चार्जिंग है।