Vivo V25 vs OnePlus Nord CE 2 5G: कीमत से लेकर फीचर्स तक के मामले में कौन है बेस्ट

Vivo ने हाल ही में अपने नए मिडरेंज स्मार्टफोन Vivo V25 5G को पेश किया है। Vivo V25 5G के साथ Fluorite AG बैक पैनल दिया गया है। Vivo V25 5G में सुपर एमोलेड डिस्प्ले भी दी गई है। Vivo V25 5G में 44W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। Vivo V25 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। वीवो के इस फोन का मुकाबला OnePlus Nord 2T 5G के साथ है जिसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है और टॉप वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये है। OnePlus Nord CE 2 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर दिया गया है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि Vivo V25 और OnePlus Nord CE 2 5G में से आपके लिए बेस्ट कौन सा है?

Vivo V25 vs OnePlus Nord CE 2 5G: कीमत
Vivo V25 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये है।OnePlus Nord CE 2 के 6GB+128GB की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+128GB की कीमत 24,999 रुपये है।

Vivo V25 vs OnePlus Nord CE 2 5G: स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord CE 2 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की 1080x2400फुल एचडी प्लस फ्लुइड एमोलेडडिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ sRGB और डिस्प्ले P3 कलर गोमट का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सर्टिफिकेशन मिला है और इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। OnePlus Nord CE 2 5G मेंमीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G68 GPU, 8 जीबी रैम LPDDR4X और 128 जीबी की स्टोरेज है।Vivo V25 5G में 6.44 इंच का फुलएचडी प्लसएमोलेड डिस्प्लेमिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन मेंMediaTek Dimensity 900 प्रोसेसरके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में रैम को वर्चुअली 8GB और बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 मिलता है। कंपनी फोन के साथ दो साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट भी देने वाली है।