Vivo V25 Pro: आज है फोन को पहली बार खरीदने का मौका, जानें कीमत और ऑफर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Aug 2022 11:01 AM IST
सार

Vivo V25 Pro को प्योर ब्लैक और सैलिंग ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। यदि आपके पास HDFC बैंक का कार्ड है तो आपको 3,500 रुपये की इंस्टैंट छूट मिलेगी। फोन के साथ 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

विज्ञापन
Vivo V25 Pro to Go on Sale in India today Price Offers and Specifications
Vivo V25 Pro - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Vivo V25 Pro को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है और आज यानी 25 अगस्त से फोन की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Vivo V25 Pro के लिए इससे पहले प्री-ऑर्डर लिए जा रहे थे। Vivo V25 Pro की पहली सेल में फोन के साथ स्पेशल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह ऑफर HDFC बैंक कार्ड होल्डर के लिए ही है। Vivo V25 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। Vivo V25 Pro को भारत में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।Vivo V25 Pro की कीमतVivo V25 Pro की बिक्री फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से हो रही है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। Vivo V25 Pro को प्योर ब्लैक और सैलिंग ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। यदि आपके पास HDFC बैंक का कार्ड है तो आपको 3,500 रुपये की इंस्टैंट छूट मिलेगी। फोन के साथ 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

    Vivo V25 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

    Vivo V25 Pro 5G को कलर चेंजिंग बैक और मेटल फ्रेम के साथ प्रीमियम डिजाइज में लॉन्च किया गया है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 मिलता है। Vivo V25 Pro 5G में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड 3डी कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है।

    विज्ञापन

    Vivo V25 Pro 5G का कैमरा

    Vivo V25 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन से कम लाइट में भी शार्प इमेज क्लिक की जा सकती है। कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और हाइब्रिड इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट भी मिलता है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo V25 Pro 5G की बैटरी

    Vivo V25 Pro 5G में 4,830mAh की बैटरी मिलती है, जो 66W की फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए Vivo V25 Pro 5G में 5G, 4G, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, और टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें