Vivo V25 5G: 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे और रंग बदलने वाले इस फोन की पहली सेल आज
Vivo V25 5G से पहले Vivo V25 Pro को भारत में लॉन्च किया गया था। Vivo V25 5G की आज यानी 20 सितंबर को भारत में पहली सेल है। Vivo V25 5G को आज फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। Vivo V25 5G की खासियतों की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विस्तार
वीवो ने पिछले सप्ताह ही Vivo V25 5G को भारत में लॉन्च किया है। Vivo V25 5G (रिव्यू) से पहले Vivo V25 Pro को भारत में लॉन्च किया गया था। Vivo V25 5G की आज यानी 20 सितंबर को भारत में पहली सेल है। Vivo V25 5G को आज फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। Vivo V25 5G की खासियतों की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और Vivo V25 5G के बैक पैनल पर रंग बदलने वाला ग्लास है जिसे कंपनी ने AG ग्लास नाम दिया ह। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, ऑफर्स और सभी फीचर्स....
Vivo V25 5G को एलिगेंट ब्लैक और सर्फिंग ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके बैक पैनल में कलर चेंज करने वाला फ्लूराइट AG ग्लास मिलता है, जो रोशनी पड़ने पर फोन के कलर को बदल देता है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। फोन की प्री-बुकिंग पर 10 प्रतिशत का कैशबैक और 2000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
Vivo V25 5G में 6.44 इंच का फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में रैम को वर्चुअली 8GB और बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 मिलता है। कंपनी फोन के साथ दो साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट भी देने वाली है।