Vivo V25 5G Quick Review: पांच प्वाइंट में जानें कैसा है यह नया स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Sep 2022 04:50 PM IST
सार

Vivo V25 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 31,999 रुपये है। Vivo V25 5G की बिक्री 20 सितंबर से फ्लिपकार्ट से होगी। आइए 5 प्वाइंट रिव्यू में जानते हैं कि कैसा है Vivo V25 5G फोन?

Vivo V25 5G Quick Review in India price in India and more
Vivo V25 5G Quick Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    वीवो ने अपने नए फोन Vivo V25 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Vivo V25 5G के साथ 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Vivo V25 5G का बैक पैनल रंग बदलने वाला है। Vivo V25 5G के साथ Fluorite AG बैक पैनल दिया गया है। Vivo V25 5G में सुपर एमोलेड डिस्प्ले भी दी गई है। Vivo V25 5G में 44W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। Vivo V25 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 31,999 रुपये है। Vivo V25 5G की बिक्री 20 सितंबर से फ्लिपकार्ट से होगी। आइए 5 प्वाइंट रिव्यू में जानते हैं कि कैसा है Vivo V25 5G फोन?

    Vivo V25 5G Quick Review: पांच प्वाइंट में जानें कैसा है यह नया स्मार्टफोन

    Vivo V25 5G Quick Review: डिजाइन

    Vivo V25 5G Quick Review
    Vivo V25 5G Quick Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Vivo V25 5G की डिजाइन की बात करें तो यह फोन AG ग्लास बैक पैनल के साथ आता है जो कि रौशनी के साथ रंग बदलता है। इसके साथ फ्लैट फ्रेम भी मिलता है। बैक पैनल की फिनिशिंग बहुत ही अच्छी है और इस पर उंगलियों के निशान नहीं आने वाले हैं।

    Vivo V25 5G Quick Review: पांच प्वाइंट में जानें कैसा है यह नया स्मार्टफोन

    फोन के साथ बॉक्स में एडाप्टर, सिलिकॉन कवर और टाईप-सी केबल मिलता है। बैक पैनल का रंग अल्ट्रा वॉयलेट रौशनी पड़ने पर भी बदलता है। फोन में नीचे की ओर सिम कार्ड स्लॉट, चार्जिंग पोर्ट और सिंगल स्पीकर मिलता है।

    Vivo V25 5G Quick Review: पांच प्वाइंट में जानें कैसा है यह नया स्मार्टफोन

    Vivo V25 5G का फ्रेम किसी प्रीमियम फोन जैसा है। राइट में पावर और वॉल्यूम बटन मिलते हैं। फोन हाथ से बहुत ही स्लिप करता है। ओवरऑल Vivo V25 5G को एक अच्छी और आकर्षक डिजाइन वाला स्मार्टफोन कहा जाएगा।

    Vivo V25 5G Quick Review: डिस्प्ले

    Vivo V25 5G Quick Review
    Vivo V25 5G Quick Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Vivo V25 5G में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले का कलर शानदार और पंची है। डिस्प्ले की स्मूथनेस अच्छी है लेकिन 30 हजार के रेंज के फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलनी चाहिए, क्योंकि मार्केट ट्रेंड यही है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है लेकिन कड़े धूप में दिक्कत नहीं होती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें