Vivo V25 5G: 50MP सेल्फी कैमरा और कलर चेंजिंग फीचर के साथ मिलता है इतना कुछ, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 15 Sep 2022 12:48 PM IST
सार

Vivo V25 5G को भी Vivo V25 Pro की तरह बैक पैनल पर रंग बदलने वाले ग्लास के साथ पेश किया गया है। फोन में 64MP रियर कैमरे के साथ 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Vivo V25 5G Launched With 50MP front camera and Amazing Features Check Price Specification Details in Hindi
Vivo V25 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वीवो (Vivo) ने अपनी कलर चेंजिंग फोन सीरीज Vivo V25 में विस्तार कर दिया है। कंपनी ने गुरुवार को इस सीरीज में एक और फोन Vivo V25 5G को शामिल करते हुए इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इससे पहले हाल ही में Vivo V25 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। Vivo V25 5G को भी बैक पैनल पर रंग बदलने वाला ग्लास के साथ पेश किया गया है। फोन में 64MP रियर कैमरे के साथ 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य फीचर्स के बारे में...

    Vivo V25 5G को एलिगेंट ब्लैक और सर्फिंग ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके बैक पैनल में कलर चेंज करने वाला फ्लूराइट AG ग्लास मिलता है, जो रोशनी पड़ने पर फोन के कलर को बदल देता है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। फोन की प्री-बुकिंग पर 10 प्रतिशत का कैशबैक और 2000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज वोनस मिलेगा। इसे फ्लिपकार्ट से बिग बिलियन डे सेल में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Vivo V25 5G में 6.44 इंच का फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में रैम को वर्चुअली 8GB और बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 मिलता है। कंपनी फोन के साथ दो साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट भी देने वाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें