Vivo V23e 5G की भारत में लॉन्चिंग तारीख हुई कंफर्म, जानें स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Feb 2022 01:13 PM IST
सार

थाईलैंड में Vivo V23e कीमत 8,490,000 वियतनामी डोंग यानी करीब 27,800 रुपये है। फोन को सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में भी इसकी कीमत इसी रेंज में हो सकती है।

Vivo V23e Launch in India Date Confirmed for February 21 Price and Specifications
Vivo V23e 5G - फोटो : Vivo

    विस्तार

    Vivo V23e 5G की भारत में लॉन्चिंग तारीख कंफर्म हो गई है। Vivo V23e 5G को 21 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो इंडिया की साइट पर Vivo V23e 5G की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। Vivo V23e के साथ अल्ट्रा स्लिम ग्लास डिजाइन मिलेगी। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर मिलेगा। Vivo V23e 5G के साथ वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। Vivo V23e 5G को पिछले साल नंवबर में थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। Vivo V23e 5G को भारत में 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

    Vivo V23e की कीमत

    थाईलैंड में Vivo V23e कीमत 8,490,000 वियतनामी डोंग यानी करीब 27,800 रुपये है। फोन को सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में भी इसकी कीमत इसी रेंज में हो सकती है।

    Vivo V23e की स्पेसिफिकेशन

    Vivo V23e में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 12 है। फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    Vivo V23e का कैमरा

    वीवो के इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Vivo V23e की बैटरी

    Vivo V23e में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Vivo V23e में 4050mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Vivo के इस फोन का वजन 172 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें