शानदार ऑफर: 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का यह फोन, इस दिन खत्म हो जाएगा ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 06 May 2022 03:33 PM IST
सार

यदि आप ICICI कार्ड, IDFC कार्ड, One कार्ड और SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 20,990 रुपये हो जाएगी। फोन को वीवो के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Vivo V23e 5G Gets a Rs 5000 Discount New Cashback Offer
Vivo V23e 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वीवो की वी23 सीरीज सदाबहार सीरीज है। इस सीरीज के तहत कई सारे फोन लॉन्च हुए हैं। इस सीरीज का एक फोन Vivo V23e 5G है जो फिलहाल 5,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। दरअसल वीवो ने Vivo V23e 5G पर समर स्पेशल ऑफर के तहत 5,000 रुपये कैशबैक देने का एलान किया है। Vivo V23e 5G को हाल ही में भारत में एमोलेड डिस्प्ले और मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ तीन रियर कैमरे भी हैं। इस फोन में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

    Vivo V23e 5G की कीमत 25,990 रुपये है और इसे 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में मिडनाइट ब्लू और सनशाइन गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा। 10 मई तक समर स्पेशल ऑफर के तहत यदि आप ICICI कार्ड, IDFC कार्ड, One कार्ड और SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 20,990 रुपये हो जाएगी। फोन को वीवो के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Vivo V23e 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 है। इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें