Vivo V23 series: 5 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा यह फोन, मिलेगी आईफोन जैसी डिजाइन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Dec 2021 02:43 PM IST
सार

Vivo V23 को Dimensity 1200 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है। Vivo V23 सीरीज चीन में लॉन्च हुए Vivo S12 और Vivo S12 Pro का रिब्रांडेड वर्जन होगी।

Vivo V23 Series India Launch Confirmed for January 5 with Dual Selfie Camera
Vivo V23 - फोटो : vivo

    विस्तार

    Vivo V23 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Vivo V23 को भारत में पांच जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। वीवो इंडिया ने इसका टीजर भी जारी किया है। टीजर के मुताबिक फोन में आईफोन 13 सीरीज जैसी डिजाइन मिलेगी। Vivo V23 के किनारे कर्व्ड की बजाय फ्लैट होंगे। Vivo V23 सीरीज के फोन में डुअल सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने लॉन्चिंग तारीख का एलान ट्विटर के जरिए किया है।

    Vivo V23 की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। फ्लिपकार्ट पर Vivo V23 की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है जहां फोन के कुछ फीचर्स के बारे में देखा जा सकता है। इसमें बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसके अलावा यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसका रंग सूर्य की रौशनी के हिसाब से बदलेगा। कहा जा रहा है कि वीवो के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा मिलेगा।

    Vivo V23 को Dimensity 1200 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है। Vivo V23 सीरीज चीन में लॉन्च हुए Vivo S12 और Vivo S12 Pro का रिब्रांडेड वर्जन होगी। बता दें कि Vivo S12 Pro में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम है। वहीं Vivo S12 में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें