Vivo V20 SE का एक्वामरीन ग्रीन वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च

वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V20 SE को एक्वामरीन ग्रीन कलर वेरियंट में लॉन्च कर दिया है। फीचर्स को लेकर कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। नए एक्वामरीन ग्रीन कलर वेरियंट की बिक्री वीवो के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स साइट रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है। पहले से Vivo V20 SE ग्रेविटी ब्लैक कलर वेरियंट में मौजूद है। Vivo V20 SE के नए वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये है। नया वेरियंट भी 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। Vivo V20 SE के ग्राहकों को जियो की ओर से 10,000 रुपये का फायदा मिलेगा।
वीवो के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ फनटच ओएस 11 दिया गया है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। इसके अलावा इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।
ये भी पढ़ें: Vivo V20 SE First Impression: 20 हजार रुपये की रेंज में एक गुड लुकिंग स्मार्टफोन
कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का f/2.2 वाला और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट है जिसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए वीवो ने इस फोन में 32 मेगापिक्सल का लेंस दिया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
Vivo V20 SE में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS/A-GPS,एफएम रेडियो और टाइप-सी पोर्ट है। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है। इसमें 4100mAh की बैटरी दी गई है जो 33वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।