Vivo V19 स्मार्टफोन सीरीज जल्द हो सकती है लॉन्च, मिलेंगे खास फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 04 Feb 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Vivo V19 smartphone series soon launch in india know expected price and specifications
Vivo V19 - फोटो : demo pic

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो (Vivo) लेटेस्ट वी19 (Vivo V19) सीरीज के स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है। उम्मीद की जा रही हैं कि इस सीरीज के डिवाइसेज को आईपीएल इवेंट से ठीक पहले पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि वीवो इस समय इंडियन प्रीमियर लीग की स्पॉंसर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस सीरीज के डिवाइस में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। इससे पहले कंपनी वी 17 सीरीज को पेश किया था। हालांकि, कंपनी ने अब तक अगामी सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं वीवो वी19 सीरीज की संभावित जानकारी के बारे में...

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस सीरीज के तहत वी 19 और वी 19 प्रो स्मार्टफोन को बाजार में उतारेगी। कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत मिड प्रीमियम रेंज (25,000 रुपये के आसपास) में रखेगी। हालांकि, असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.0 इंच का एचडी डिस्प्ले देगी। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में लेटेस्ट प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में फनटच 9.2 का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। कैमरे की बात करें तो कंपनी इस फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप (चार कैमरे) दे सकती है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2-2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी इस डिवाइस में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, 4जी VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स दे सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।

    कंपनी इस फोन को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.44 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.65 प्रतिशत है। साथ ही कंपनी ने इस फोन के बैक में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 दिया है। ग्राहकों को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें