9 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा Vivo V17, पंचहोल डिस्प्ले से होगा लैस

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो 9 दिसंबर को भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन वी17 (Vivo V17) लॉन्च करने वाली है। वीवो का यह फोन कंपनी की फ्लैगशिप लाइन का तीसरा सबसे दमदार डिवाइस है। वीवो ने इस फोन को सबसे पहले रूस में पेश किया था। इस फोन की खासियतों में से एक इसकी पंचहोल डिस्प्ले है।
वीवो वी17 की कीमत
कंपनी ने इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत रूस में 22,990 रशियन रूबल (करीब 25,800 रुपये) रखी है। वहीं, ग्राहक इस फोन को क्लाउडी ब्लू और ब्लू फोग कलर विकल्प के साथ खरीद सकेंगे।
वीवो वी17 की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस फोन में 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफर्मेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह फोन फनटच ओएस 9.2 और एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है।
ये भी पढ़ेंः दिसंबर में ये पांच स्मार्टफोन देने वाले हैं दस्तक, जबरदस्त फीचर्स के साथ मिलेगी शानदार डिजाइन
वीवो वी17 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। साथ ही कंपनी ने फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
वीवो वी17 की कनेक्टिविटी और बैटरी
कनेक्टिविटी के लिहाज से वीवो ने इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, डुअल 4जी, डुअल बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
- पुरानी कीमत में रिचार्ज कराने का आखिरी मौका, कल से महंगे हो जाएंगे सभी कंपनियों के प्लान
- Portronics ने लॉन्च किया शानदार LED लैंप, ब्लूटूथ स्पीकर का भी काम करेगा
- Realme 5s की पहली सेल आज, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेगा 48MP का कैमरा
- दिसंबर में ये पांच स्मार्टफोन देने वाले हैं दस्तक, जबरदस्त फीचर्स के साथ मिलेगी शानदार डिजाइन