डुअल Pop-Up सेल्फी कैमरा के साथ हुआ लॉन्च Vivo V17 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 20 Sep 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Vivo V17 Pro Launched In India With Dual Pop Up Selfie Camera Know Price Specifications Offers
vivo v17 pro - फोटो : vivo

    चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो (Vivo) ने भारत में पहली बार डुअल रियर सेल्फी कैमरा के साथ वी17 प्रो (Vivo V17 Pro) को लॉन्च किया है। वीवो वी17 प्रो को रियर में चार कैमरे और फ्रंट में दो कैमरे मिले हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने इस फोन में दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर दिया है। इससे पहले कंपनी ने वीवो 15 और वीवो 15 प्रो को भारतीय बाजार में उतारा था। ग्राहक वीवो वी17 प्रो को Glacier Ice और Midnight Ocean कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।

    वीवो ने इस फोन को 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 29,999 रुपये रखी है। ग्राहक इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को नहीं बढ़ा सकेंगे। वहीं, 27 सितंबर से वीवो वी17 प्रो सेल के लिए उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन

    इस फोन में 6.44 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.65 प्रतिशत है। साथ ही कंपनी ने इस फोन के बैक में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 दिया है। ग्राहकों को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी वी17 प्रो में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स सेंसर, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा मिलेगा। साथ ही ग्राहक 32+8 मेगापिक्सल के डुअल सेल्फी कैमरे के साथ शानदार तस्वीर क्लिक कर सकेंगे।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, ग्लोनेस, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही इस फोन में 4,100 एमएएच की बैटरी मिलती है, जो कि 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें