Vivo T5 Pro 5G भारत में लॉन्च: 9020mAh बैटरी वाला दुनिया का सबसे पतला फोन, जानिए फीचर्स और कीमत

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Wed, 15 Apr 2026 04:03 PM IST
सार

Vivo ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। 9020mAh की बड़ी बैटरी के बावजूद यह बेहद स्लिम डिजाइन में आता है। 144Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर इसे खास बनाते हैं। आइए इस फोन की डिटेल्स जानते हैं।

विज्ञापन
vivo t5 pro 5g launch india price specs 9020mah battery
Vivo T5 Pro - फोटो : वीवो

    विस्तार

    Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo T5 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि 9020mAh बैटरी के साथ यह दुनिया का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। इसकी मोटाई सिर्फ 8.25mm है, जो इसे डिजाइन के मामले में काफी खास बनाती है।

    Vivo T5 Pro 5G को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट 33,999 रुपये में आता है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन

    डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

    Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद और तेज अनुभव देता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 GPU मौजूद है। फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

    कैमरा फीचर्स

    फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

    यह भी पढ़ें: गूगल पिक्सल का अपडेट बना मुसीबत! मार्च अपडेट के बाद कई फोन हुए बेकार, यूजर्स परेशान

    सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, यह डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स बेहतर क्वालिटी में वीडियो शूट कर सकते हैं।

    दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग

    Vivo T5 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh की बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन का स्लिम डिजाइन इसे खास बनाता है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार रहता है।

    इस स्मार्टफोन की बिक्री 21 अप्रैल से शुरू होगी। ग्राहक इसे Flipkart, Vivo India ई-स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। लॉन्च ऑफर्स के तहत 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जा रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें