90Hz रिफ्रेश रेट के साथ Vivo T1x भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 20 Jul 2022 01:46 PM IST
सार

Vivo T1x को दो कलर ऑप्शन ग्रेविटी ब्लैक और स्पेस ब्लू में मार्केट में पेश किया गया है। Vivo T1x में क्वॉलकॉम Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 90Hz की डिस्प्ले भी मिलती है।

Vivo T1x smartphone launched in india at rs 11999 with 90Hz display know features specification camera
Vivo T1x - फोटो : Vivo

    विस्तार

    चाईनीज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने नए फोन Vivo T1x को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पहले ही चाईनीज मार्केट में 4G और 5G दो वेरियंट में लॉन्च किया जा चुका है। Vivo T1x एक बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है, इसे भारत में 4G कनेक्टिविटी के साथ लाया गया है। Vivo T1x में क्वॉलकॉम Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 90Hz की डिस्प्ले भी मिलती है। चलिए जानतें हैं Vivo T1x के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Vivo T1x को दो कलर ऑप्शन ग्रेविटी ब्लैक और स्पेस ब्लू में मार्केट में पेश किया गया है। इस फोन को तीन स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये, 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये, और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। Vivo T1x को 27 जुलाई से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फोन को एचडीएफसी बैंक कार्ड के साथ खरीदने पर एक हजार रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।

    Vivo T1x में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले देखने को मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस फोन में क्वॉलकॉम Snapdragon 680 प्रोसेसर और 4 लेयर वाला कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें