Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Aug 2022 06:30 PM IST
सार

Vivo T1x के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये, 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। Vivo T1x के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है।

Vivo T1x Review in Hindi price in India camera sample and more
Vivo T1x Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    पिछले महीने ही वीवो ने Vivo T1x को भारत में लॉन्च किया है। Vivo T1x एक ऐसा स्मार्टफोन है जो बजट में स्टाइलिश फोन की तलाश करने वालों को आकर्षित करेगा। Vivo T1x एक बजट सेगमेंट में कंपनी का 4G स्मार्टफोन है। Vivo T1x में क्वॉलकॉम Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo T1x को दो कलर ऑप्शन ग्रेविटी ब्लैक और स्पेस ब्लू में मार्केट में पेश किया गया है। Vivo T1x के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये, 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये, और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसा यह वीवो का यह फोन Vivo T1x?

    Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी

    Vivo T1x Review: डिजाइन

    अपनी सेगमेंट में Vivo T1x वाकई एक आकर्षक लुक वाला फोन है। इसे ब्लैक और ब्लू दो कलर में खरीदा जा सकता है। हमारे पास रिव्यू के लिए ब्लैक वेरियंट था जो कि प्लास्टिक बैक पैनल के साथ आता है, हालांकि हाथ में लेने के बाद आप धोखा खा सकते हैं। आपको लगेगा कि आप ग्लास बैक वाले फोन ही इस्तेमाल कर रहे हैं। फोन का बैक पैनल फ्लैट है और कैमरा बंप थोड़ा ज्यादा है लेकिन लेंस का कवर ग्लास कम किया गया है। नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और हेडफोन जैक है।

    Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी

    फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैक पैनल शाइनी फिनिश के साथ आता है। रौशनी के अलग-अलग एंगल से अलग-अलग सामने आते हैं। Vivo T1x, 8mm पतला है और कुल वजन 182 ग्राम है। ऐसे में इसे एक स्लिम और लाइवेट फोन कहा जाएगा। फोन के साथ बॉक्स में एडाप्टर, बैक कवर, चार्जिंग केबल और सिम कार्ड इजेक्टर मिलता है। कुल मिलाकर Vivo T1x की डिजाइन इंप्रेस करने वाली है।

    Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी

    Vivo T1x Review: डिस्प्ले

    वीवो के इस नए फोन Vivo T1x में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलती है जो कि फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आती है। LCD डिस्प्ले होने के कारण कलर्स ठीक-ठाक ही मिलते हैं, बेस्ट नहीं। आईकन और टेक्स्ट क्रिस्प हैं। डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.6% है। डिस्प्ले के बीच में नॉच है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है, हालांकि आप 60Hz पर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्की गेमिंग और मल्टीमीडिया एप्स के साथ रिफ्रेश रेट को लेकर दिक्कत नहीं होती है। स्क्रीन की स्क्रॉलिंग अच्छी है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन और ब्राइटनेस के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। ओवरऑल कीमत के लिहाज से डिस्प्ले शिकायतयोग्य नहीं है।

    Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी

    Vivo T1x Review: परफॉर्मेंस

    Vivo T1x में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर है जो कि एक मिडरेंज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। Vivo T1x में परफॉर्में के लिए 6GB तक LPDDR4x रैम और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। Vivo T1x के साथ 2GB वर्चुअल रैम भी मिलता है। फोन के साथ एंड्रॉयड 11 के साथ Funtouch OS 12 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, हालांकि अब लो रेंज के फोन में भी एंड्रॉयड 12 मिलने लगा है। इस मामले में वीवो ने निराश किया है। Vivo T1x के साथ कई सारे ब्लॉटवेयर मिलते हैं जिन्हें आप अनइंस्टॉल भी कर सकते हैं।

    Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी

    Funtouch OS 12 के साथ स्पिलिट स्क्रीन, स्मार्ट मिररिंग, डायनेमिक लॉक स्क्रीन और अल्ट्रा गेम जैसे मोड मिलते हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो वेब सर्फिंग, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, फोन कॉल और वीडियो वॉचिंग के अलावा आप इस पर गेमिंग कर सकते हैं, लेकिन बहुत हेवी गेमिंग की उम्मीद ना ही करें तो बेहतर होगा।

    Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी

    Ultra Game Mode गेम मोड हेवी गेम को भी हैंडल करने में मदद करता है। मल्टीटास्किंग और एक साथ करीब 20-25 टैब ओपन होने पर फोन थोड़ा स्लो होता है। तो कुल मिलाकर कहा जाए तो एक आम यूजर के लिए Vivo T1x एक अच्छा फोन है। फोन तेजी से गर्म नहीं होता है। फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की परफॉर्मेंस अच्छी है।

    Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी

    Vivo T1x Review: कैमरा

    डेलाइट में 50 मेगापिक्सल वाले लेंस की परफॉर्मेंस अच्छी है, लेकिन 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस निराश करता है। पोट्रेट मोड में कई बारे सब्जेक्ट भी ब्लर हो जाता है।

    Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी
    Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी

    डिजिटल जूम औसत है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप 50 मेगापिक्सल मोड में क्लिक करके क्रॉप कर लें।

    Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी

    नाइट मोड तारीफ के योग्य है। डे लाइट में भी कई बार फोटो बर्न या ओवर एक्सपोज हो जाती है। फ्रंट कैमरा ठीक है।

    Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी
    Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी

    स्कीन टोन भी संतोषजनक है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से 1080 पिक्सल यानी फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

    Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी

    Vivo T1x Review: बैटरी और कनेक्टिविटी

    Vivo T1x में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ बॉक्स में 18W का चार्जर भी मिलता है, हालांकि इस रेंज में 33W की चार्जिंग वाले फोन भी हैं। नॉर्मल यूज में Vivo T1x की बैटरी पूरे दिन साथ दे सकती है लेकिन हेवी यूज में आपको चार्ज करना पड़ेगा। बैटरी को फुल चार्ज करने में भी डेढ़ घंटे से भी अधिक का वक्त लगता है जो कि थोड़ा निराश करने वाला है। Vivo T1x में कनेक्टिविटी के लिए एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और प्रोक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। Vivo T1x में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, FM रेडियो और USB टाईप-सी पोर्ट भी मिलता है।

    Vivo T1x Review: बजट में स्टाइलिश स्मार्टफोन की तलाश होगी पूरी

    अब कुल मिलाकर देखा जाए तो Vivo T सीरीज के साथ कंपनी अपनी वाय सीरीज को शायद खत्म करने की प्लानिंग कर रही है, हालांकि इस संबंध में वीवो ने आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं है। Vivo T सीरीज को 15,000 रुपये की रेंज के लिए ही पेश किया गया है और इस रेंज में Vivo T सीरीज के फोन ठीक-ठाक हैं। Vivo T1x के साथ आपको अच्छी डिजाइन, ठीक-ठाक कैमरा और डिस्प्ले मिलती है। बैटरी के मामले को छोड़ दिया जाए तो यह फोन निराश नहीं करता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें