Vivo T1x अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
Vivo T1x में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर की पावर मिलेगी। Vivo T1x के 5G वेरियंट में 5,000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

विस्तार
चाईनीज मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो ने अपने नए Vivo T1x को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। वीवो के अनुसार इस फोन को 20 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को घरेलू मार्केट में 4G और 5G दो वेरियंट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। भारत में यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। Vivo T1x में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअर रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
Vivo T1x 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को चाइना में 1,699 युआन यानी (19,900 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में भी यही कीमत रहने की उम्मीद है, जबकि Vivo T1x 4G को मलेशिया में लॉन्च किया गया था। इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 649 युआन यानी (लगभग 11,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
Vivo T1x में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 1,080x2,408 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस फोन में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर की पावर मिलती है। Vivo T1x में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर मिलता है। Vivo T1x में 256 जीबी तक की ऑन बोर्ड स्टोरेज मिलेगी। इस फोन के 4G वेरियंट में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया था।