Vivo T1 सीरीज के दो फोन इसी सप्ताह भारत में होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 02 May 2022 01:27 PM IST
सार

Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W दोनों फोन को 64 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। प्राइमरी लेंस के साथ सुपर नाइट मोड भी मिलेगा। कैमरे के साथ 117 डिग्री वाइड एंगल वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा।

विज्ञापन
Latest Vivo T1 Pro And Vivo T1 44W About to Launch in This Week Know Date and Specifications News in Hindi
Vivo T1 Pro - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W इसी सप्ताह चार मई को भारत में लॉन्च हो रहे हैं। Vivo T1 Pro 5G को लेकर आधिकारिक तौर पर कंफर्म हो गया है कि इसमें स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर मिलेगा। फोन के कैमरे और बैटरी के बारे में भी जानकारी सामने आई है। Vivo के इन दोनों फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    कंपनी ने फोन के कैमरे को लेकर भी जानकारी दी है। Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W दोनों फोन को 64 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। प्राइमरी लेंस के साथ सुपर नाइट मोड भी मिलेगा। कैमरे के साथ 117 डिग्री वाइड एंगल वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा। फोन में एक मैक्रो सेंसर भी मिलेगा। Vivo T1 Pro 5G के साथ 66W Turbo फ्लैश अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग मिलेगी जिसे लेकर महज 18 मिनट की चार्जिंग में 50 फीसदी तक बैटरी चार्ज होने का दावा किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    अभी तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Vivo T1 Pro 5G को एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। वीवो के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें 4700mAh की बैटरी दी जा सकती है। Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W को लेकर कहा जा रहा है कि ये दोनों फोन के फीचर्स iQoo Z6 Pro 5G और iQoo Z6 4G जैसे ही होंगे, हालांकि वीवो ने आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इसी साल फरवरी में वीवो इंडिया ने सीरीज टी के तहत पहले स्मार्टफोन Vivo T1 5G को लॉन्च किया है। Vivo T1 5G को स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। Vivo T1 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें