Vivo T1 Pro 5G Review: क्या है 25 हजार रुपये की रेंज में एक ऑलराउंडर फोन है?
vivo T1 Pro 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन को टर्बो ब्लैक और टर्बो सियान कलर में खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
वीवो ने इस महीने की शुरुआत में अपनी सीरीज टी के तहत दो नए स्मार्टफोन vivo T1 Pro 5G और vivo T1 44W भारत में लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन को उनके लिए पेश किया गया है जो बजट में ट्रेंडी डिजाइन के साथ टर्बो परफॉर्मेंस और कैमरे के साथ फास्ट चार्जिंग चाहते हैं। इस सीरीज के तहत पहले फोन Vivo T1 5G को इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। नया फोन इसी फोन का अपग्रेडेड वर्जन है।

vivo T1 Pro 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन को टर्बो ब्लैक और टर्बो सियान कलर में खरीदा जा सकेगा। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा यह स्मार्टफोन?
Vivo T1 Pro 5G Review: डिजाइन

वीवो के फोन के लुक में पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव देखने को मिला है और इसका ताजा प्रमाण Vivo T1 Pro 5G के साथ भी मिला है। Vivo T1 Pro 5G का लुक बढ़िया और आकर्षक है। फोन हल्का और स्लिम है और बैक पैनल पर शाइनिंग वाली फिनिश है। लाइट पड़ने पर बैक पैनल चमकता है।

फोन के किनारे कर्व्ड हैं जो कि हाथ में लेने में बढ़िया रहता है। फोन को टर्बो ब्लैक और सियान टाइड कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की बिल्ड क्वॉलिटी हमें अच्छी लगी। 10 दिनों तक इस्तेमाल के बाद भी कोई स्क्रैच नहीं आया। फिनिशिंग मैटे वाली है, ऐसे में उंगलियों के निशान नहीं आते हैं। फोन में हेडफोन जैक नहीं दिया गया है जो कि एक बहुत जरूरी फीचर है। फोन का कुल वजन 180 ग्राम है।

Vivo T1 Pro 5G Review: डिस्प्ले

फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। रिफ्रेश रेट के मामले में कंपनी ने निराश किया है। इससे सस्ते Vivo T1 में कंपनी ने 120Hz वाली डिस्प्ले दी थी, जबकि इस फोन के साथ 90Hz ही मिलता है। Vivo T1 Pro 5G की डिस्प्ले के साथ 100% DCI-P3 कलर गेमट मिलता है।

डिस्प्ले के विजुअल अच्छे हैं और कलर्स-कॉन्ट्रास्ट को लेकर कोई शिकायत नहीं है। बड़ी बात यह है कि इसकी ब्राइटनेस 1300 निट्स है। ऐसे में सीधी धूप में भी आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। Vivo T1 Pro 5G के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है तो आप कोई भी OTT एप का आनंद ले सकते है। डिस्प्ले के साथ ब्लू लाइट फिल्टर सर्टिफिकेशन भी है। डिस्प्ले का रिस्पॉन्स अच्छा है और गेमिंग से लेकर वीडियो देखने तक में कोई दिक्कत नहीं होती है।