vivo T1 Pro 5G और vivo T1 44W भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 14,499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 May 2022 01:48 PM IST
सार

vivo T1 Pro 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन को टर्बो ब्लैक और टर्बो सियान कलर में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Vivo T1 Pro 5G and Vivo T1 44W launched in India With Snapdragon SoC Price Specifications
vivo T1 Pro 5G और vivo T1 44W - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वीवो ने अपनी सीरीज टी के तहत दो नए स्मार्टफोन vivo T1 Pro 5G और vivo T1 44W को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन को उनके लिए पेश किया गया है जो बजट में ट्रेंडी डिजाइन के साथ टर्बो परफॉर्मेंस और कैमरे के साथ फास्ट चार्जिंग मिलेगी। बता दें कि इस सीरीज के तहत पहले फोन Vivo T1 5G को इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। नया फोन इसी फोन का अपग्रेडेड वर्जन है। Vivo T1 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और इसमें स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।

    vivo T1 Pro 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन को टर्बो ब्लैक और टर्बो सियान कलर में खरीदा जा सकेगा। vivo T1 44W के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    Vivo T1 Pro 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 है। फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 8 लेयर लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी है। इसमें Z-एक्सिस का लिनियर मोटर है जिसके साथ 4D गेम वाइब्रेशन भी है। गेमिंग के लिए अल्ट्रा गेम मोड और Multi Turbo 5.5 भी मिलता है। फोन के साथ RAM 2.0 भी है जो रैम को 4 जीबी तक बढ़ा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें