Vivo T1 5G vs Vivo T1 Pro 5G: दोनों फोन में क्या है अंतर, कौन है बेस्ट फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 May 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
Vivo T1 5G vs Vivo T1 Pro 5G Comparison Know Specifications Price etc In Hindi
Vivo T1 5G vs Vivo T1 Pro 5G - फोटो : amarujala

    वीवो ने अपनी सीरीज टी के तहत दो नए स्मार्टफोन vivo T1 Pro 5G और vivo T1 44W को भारत में लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन को उनके लिए पेश किया गया है जो बजट में ट्रेंडी डिजाइन के साथ टर्बो परफॉर्मेंस और कैमरे के साथ फास्ट चार्जिंग मिलेगी। अब वीवो की सीरीज टी के तहत तीन स्मार्टफोन हो गए हैं। इससे पहले Vivo T1 5G को इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि Vivo T1 5G और Vivo T1 Pro 5G में आपके लिए कौन बेस्ट है?

    vivo T1 Pro 5G
    vivo T1 Pro 5G - फोटो : amarujala

    Vivo T1 5G vs Vivo T1 Pro 5G: कीमत

    vivo T1 Pro 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन को टर्बो ब्लैक और टर्बो सियान कलर में खरीदा जा सकेगा।Vivo T1 5G की कीमत 15,990 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को 6जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल में भी पेश किया गया है जिनकी कीमतें क्रमशः 16,990 रुपये और 19,990 रुपये हैं। फोन रैंबो फैंटसी और स्टारलाइट ब्लैक कलर में पेश किया गया है।

    Vivo T1 5G
    Vivo T1 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Vivo T1 5G vs Vivo T1 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन

    Vivo T1 Pro 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 है। फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 8 लेयर लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी है। इसमें Z-एक्सिस का लिनियर मोटर है जिसके साथ 4D गेम वाइब्रेशन भी है। गेमिंग के लिए अल्ट्रा गेम मोड और Multi Turbo 5.5 भी मिलता है। फोन के साथ RAM 2.0 भी है जो रैम को 4 जीबी तक बढ़ा सकता है।Vivo T1 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 दिया गया है। इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें