Vivo T1 5G का स्पेशल फेस्टिव एडिशन जल्द होगा लॉन्च, जानें खासियत
Vivo T1 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 दिया गया है। इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

विस्तार
वीवो ने Vivo T1 5G को इसी साल भारत में फरवरी में लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इसका नया स्पेशल एडिशन पेश किया है जो कि खासतौर पर फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के लिए है। Vivo T1 5G का यह स्पेशल एडिशन 17 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। Vivo T1 5G के नए एडिशन को सिल्की व्हाइट कलर में पेश किया गया है। Vivo T1 5G सिल्की व्हाइट कलर वेरियंट की कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। ऐसे में उम्मीद है कि इसकी बिक्री भी पुरानी कीमत पर होगी। Vivo T1 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है और इसमें स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है।Vivo T1 5G की कीमत
Vivo T1 5G की कीमत 15,990 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को 6जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल में भी पेश किया गया है जिनकी कीमतें क्रमशः 16,990 रुपये और 19,990 रुपये हैं। फोन रैंबो फैंटसी और स्टारलाइट ब्लैक और अब सिल्की व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।
Vivo T1 5G की स्पेसिफिकेशन
Vivo T1 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 दिया गया है। इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।
Vivo T1 5G का कैमरा
Vivo T1 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। फोन के 6 जीबी और 8 जीबी रैम वाले मॉडल के साथ सुपर नाइट मोड और मल्टी स्टाइल पोट्रेट मोड मिलेगा।
Vivo T1 5G की बैटरी
Vivo T1 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और USB OTG का सपोर्ट मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।