Vivo T1 5G Review: कितना दम है 15,990 रुपये वाले इस 5G फोन में?

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Feb 2022 11:28 AM IST
सार

Vivo T1 5G की शुरुआती कीमत 15,990 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल में भी पेश किया गया है जिनकी कीमतें क्रमशः 16,990 रुपये और 19,990 रुपये हैं।

विज्ञापन
Vivo T1 5G Review in Hindi price in India specifications camera sample and more
Vivo T1 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    वीवो इंडिया ने कुछ दिन पहले ही भारत में अपने स्मार्टफोन की नई सीरीज, सीरीज टी पेश की है। इसके तहत Vivo T1 5G को लॉन्च किया गया है। वीवो सीरीज टी के तहत सबसे पहले भारत में ही किसी फोन को लॉन्च किया गया है। Vivo T1 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है और इसमें स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसका मुकाबला हाल ही में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए Realme 9 Pro 5G और Poco M4 Pro 5G के साथ है।

    Vivo T1 5G Review: कितना दम है 15,990 रुपये वाले इस 5G फोन में?

    Realme 9 Pro 5G और Vivo T1 5G दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Poco M4 Pro 5G को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Vivo T1 5G की शुरुआती कीमत 15,990 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल में भी पेश किया गया है जिनकी कीमतें क्रमशः 16,990 रुपये और 19,990 रुपये हैं। Vivo T1 5G को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि वीवो की नई सीरीज के पहले फोन Vivo T1 5G में कितना दम है?

    विज्ञापन

    Vivo T1 5G Review: डिजाइन

    Vivo T1 5G
    Vivo T1 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    किसी भी फोन का लुक पहली नजर में दीवाना बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है और इस मामले में Vivo T1 5G ने बाजी मार ली है। Vivo T1 5G का लुक पहली नजर में हाल ही में लॉन्च हुए Oppo Reno 7 जैसा है। वीवो ने ओप्पो की तरह इस बात की पुष्टि तो नहीं की है कि Vivo T1 5G में एयरक्राफ्ट लेजर डायरेक्ट इमेजिंग (LDI) टेक्नोलॉजी वाली डिजाइन दी गई है, लेकिन फोन का बैक पैनल ओप्पो रेनो 7 सीरीज जैसा ही है। बैक पैनल पर लाइट पड़ने पर शानदार रिफ्लेक्शन होता है। फोन का बैक आईफोन 13 जैसी फ्लैट डिजाइन वाला है, जबकि किनारे कर्व्ड हैं। फोन में प्लास्टिक का फ्रेम है। सारे बटन राइट में दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Vivo T1 5G Review: कितना दम है 15,990 रुपये वाले इस 5G फोन में?

    सिम कार्ड ट्रे ऊपर और हेडफोन जैक नीचे है। फोन रैंबो फैंटसी और स्टारलाइट ब्लैक कलर में पेश किया गया है। हमारे पास रैंबो फैंटसी था। फोन के बैक पैनल पर है तो प्लास्टिक का लेकिन देखने में ग्लास जैसा है जो कि सिल्की स्मूथ फील के साथ आता है।

    Vivo T1 5G Review: कितना दम है 15,990 रुपये वाले इस 5G फोन में?

    बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट्स भी नहीं आते हैं। फोन का कुल वजन 187 ग्राम है तो ऐसे में इसे वजनी फोन नहीं कहा जाएगा। कुल मिलाकर कहें तो 20 हजार रुपये की रेंज में वीवो ने लुक के मामले में एक बढ़िया स्लिम फोन पेश किया है। वीवो का दावा भी है कि इस रेंज में यह सबसे पतला 5जी फोन है।

    Vivo T1 5G Review: डिस्प्ले

    Vivo T1 5G
    Vivo T1 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    वीवो के इस फोन में आपको 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz है और गेमिंग के दौरान 240Hz का सैंपलिंग रेट मिलेगा। डिस्प्ले के साथ आई प्रोटेक्शन भी मिलता है। इंटरटेनमेंट और गेमिंग के लिए डिस्प्ले बढ़िया है, हां एक बात जरूर है कि इसके साथ नॉच काफी पुराने डिजाइन वाला है। इसे Widevine L1 का सर्टिफिकेशन भी मिला है तो आपको नेटफ्लिक्स या अमेजन प्राइम के वीडियो देखने में कोई परेशानी नहीं होगी।

    Vivo T1 5G Review: कितना दम है 15,990 रुपये वाले इस 5G फोन में?
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें