Vivo T1 5G का स्पेशल सिल्की व्हाइट वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Vivo T1 5G सिल्की व्हाइट में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है।

विस्तार
वीवो ने Vivo T1 5G के नए वेरियंट Vivo T1 5G सिल्की व्हाइट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के रैंबो फैंटसी और स्टारलाइट ब्लैक कलर ऑप्शन पहले से ही उपलब्ध हैं। Vivo T1 5G सिल्की व्हाइट में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है।
Vivo T1 5G सिल्की व्हाइट को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज की कीमत 15,990 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की कीमत 16,990 रुपये है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
Vivo T1 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, इसमें (1080x2408 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।