Vivo Series T : 120Hz डिस्प्ले के साथ Vivo T1 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 50MP का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Feb 2022 02:05 PM IST
सार

Vivo T1 5G को स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। Vivo T1 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Vivo T1 5G Launched in India With Snapdragon 695 5G SoC Price and Specifications
Vivo T1 5G - फोटो : Vivo

    विस्तार

    वीवो इंडिया ने सीरीज टी के तहत पहले स्मार्टफोन Vivo T1 5G को लॉन्च कर दिया है। Vivo T1 5G को स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। Vivo T1 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। Vivo T1 5G को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था लेकिन भारतीय और चाइनीज मॉडल के फीचर्स अलग-अलग हैं।

    Vivo T1 5G की कीमत 15,990 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को 6जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल में भी पेश किया गया है जिनकी कीमतें क्रमशः 16,990 रुपये और 19,990 रुपये हैं। फोन रैंबो फैंटसी और स्टारलाइट ब्लैक कलर में पेश किया गया है। Vivo T1 5G की बिक्री 14 फरवरी से फ्लिपकार्ट और वीवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा ऑफलाइन स्टोर से होगी। HDFC बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Vivo T1 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 दिया गया है। इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें