Vivo T1 5G की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत और सभी फीचर्स
Vivo T1 5G की कीमत 15,990 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को 6जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल में भी पेश किया गया है।

विस्तार
वीवो की नई स्मार्टफोन सीरीज, सीरीज टी के पहले स्मार्टफोन Vivo T1 5G की आज यानी 14 फरवरी को पहली सेल है। Vivo T1 5G को आज दोपहर 12 बजे वीवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। Vivo T1 5G को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। Vivo T1 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है और इसमें स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। Vivo T1 5G को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था लेकिन भारतीय और चाइनीज मॉडल के फीचर्स अलग-अलग हैं।
Vivo T1 5G की कीमत 15,990 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को 6जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल में भी पेश किया गया है जिनकी कीमतें क्रमशः 16,990 रुपये और 19,990 रुपये हैं। फोन रैंबो फैंटसी और स्टारलाइट ब्लैक कलर में पेश किया गया है। HDFC बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी।
Vivo T1 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 दिया गया है। इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।