Vivo का जबरदस्त ऑफर: इन स्मार्टफोन की खरीद पर मिल रहा चार हजार तक का डिस्काउंट और कैशबैक

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 02 Sep 2022 07:22 PM IST
सार

वीवो के Vivo V25 Pro, Vivo X80 सीरीज और Vivo Y75 स्मार्टफोन के साथ कंपनी के कई सारे फोन पर डिस्काउंट ऑफर्स और कैशबैक मिल रहा है। वीवो की ओर से ये ऑफर्स 1 सितंबर से 30 सितंबर तक जारी रहने वाले हैं।

विज्ञापन
vivo smartphone sale avail exciting offers and discounts on latest phones starting 1st to 30th September
Vivo Smartphones - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वीवो (vivo) ने अपने स्मार्टफोन की खरीदारी पर कई शानदार ऑफर्स की घोषणा कर दी है। इन ऑफर्स में आप वीवो के मंहगे और लेटेस्ट फीचर्स वाले फोन को भी अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। वीवो के Vivo V25 Pro, Vivo X80 सीरीज और Vivo Y75 स्मार्टफोन के साथ कंपनी के कई सारे फोन पर ये डिस्काउंट ऑफर्स और कैशबैक मिल रहा है। ऑफर्स के तहत ग्राहकों को डिस्काउंट के साथ-साथ आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर कैशबैक भी मिलेगा। वीवो की ओर से ये ऑफर्स 1 सितंबर से 30 सितंबर तक जारी रहने वाले हैं। चलिए जानते हैं इस ऑफर्स के तहत किस फोन पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

    वीवो के इस ऑफर में vivo V25 Pro फोन पर 3,500 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस फोन को कंपनी ने हाल ही में भारतीय मार्केट में पेश किया था। इस फोन को कलर चेंजिंग बैक और मेटल फ्रेम के साथ प्रीमियम डिजाइज में लॉन्च किया गया है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड 3डी कर्व्ड डिस्प्ले और Dimensity 1300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन में 4,830mAh की बैटरी और 66W की फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

    विज्ञापन

    इस फोन को मई में ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। लेकिन इस फोन पर ICICI, SBI, और कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1,500 रुपये की छूट मिलेगी। फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो G96 4G प्रोसेसर मिलती है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। रैम को वर्चुअल तौर पर 4 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा मिलता है। फोन में 4050mAh की बैटरी और 44W flash चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें