Vivo ने लॉन्च की नई कैमरा फोन सीरीज, एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा, कीमत भी है कम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 31 May 2023 05:50 PM IST
सार

Vivo S17 Series में 6.78 इंच फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 4,600mAh बैटरी से लैस किया गया है। फोन के साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। तीनों फोन के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
Vivo S17 Series Launched with 50Mp Front Cameras and 120Hz Displays know Price and Specifications
Vivo S17 Series - फोटो : Vivo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वीवो में अपनी नई कैमरा फोन सीरीज Vivo S17 series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Vivo S17, Vivo S17t, और Vivo S17 Pro को लॉन्च किया गया है। सीरीज में 6.78 इंच फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 4,600mAh बैटरी से लैस किया गया है। फोन के साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। तीनों फोन के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Vivo S17 सीरीज को ब्लैक, माउंटेन सी ग्रीन, और सी ऑफ फ्लावर कलर में पेश किया गया है। Vivo S17 12 और Vivo S17t को 12 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज ऑप्शन में आता है। दोनों फोन की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 29,100 रुपये) है। वहीं Vivo S17 Pro को ब्लैक, आइस व्हाइट जेड और माउंटेन सी ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह फोन भी 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज में खरीदा जा सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 3,099 ( करीब 36,100 रुपये) है।

    विज्ञापन

    सीरीज के तीनों फोन को 6.78 इंच फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OriginOS 3 दिया गया है। वीवो एस17 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी+ प्रोसेसर दिया गया है, जबकि वीवो एस17टी में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8050 चिपसेट मिलता है। वहीं वीवो एस17 प्रो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट के साथ आता है। सीरीज के साथ 12GB तक LPDDR4x रैम और UFS 3.1 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें