लॉन्चिंग से पहले Vivo Nex की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, यहां जानें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 12 Jun 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Vivo Nex smartphone price and Specifications Leak Ahead of Launch Today
Vivo Nex

    Vivo आज घरेलू बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Nex लॉन्च करने वाला है। फोन की लॉन्चिंग भारतीय समयानुसार शंघाई में शाम 7.30 बजे होगी लेकिन उससे ठीक पहले फोन की फीचर्स लीक हो गए हैं। वीवो नेक्स की स्पेसिफिकेशन बेंचमार्क साइट से लीक हुई है।

    लीक रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो का आगामी यह फोन वीवो नेक्स 3 वेरियंंट में आएगा जिनमें नेक्स, नेक्स एस और नेक्स ए शामिल हैं। इनमें से एक मॉडल फ्लैगशिप होगा और बाकी दो टोन्ड डाउन स्पेसिफिकेशन वाले होंगे।

    विज्ञापन

    तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Vivo Nex के दो अलग-अलग वेरियंट होंगे जिनमें एक में स्नैपड्रैगन 710 और दूसरे में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट और डुअल कैमरा सेटअप होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कीमत के बारे में एक टिप्सटर ने दावा किया था कि स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 3,798 चीनी युआन यानि करीब 40,000 रुपये होगी और इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाले फोन की कीमत 4,498 चीनी युआन यानि करीब 47,300 रुपये होगी। स्नैपड्रैगन 845 वाले प्रोसेसर में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें