पॉप अप कैमरे वाले वीवो नेक्स की पहली सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 21 Jul 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Vivo Nex Goes to Sale for the First Time in India Today from amazon
Vivo Nex

    वीवो के हाल ही में भारत में लॉन्च हुए अनोखे पॉप अप कैमरे वाले स्मार्टफोन वीवो नेक्स की आज भारत में पहली सेल है। वीवो नेक्स की बिक्री आज यानि 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे से अमेजॉन इंडिया और वीवो के ऑनलाइन स्टोर से होगी। बता दें कि पिछले महीने ही वीवो ने चीन में वीवो नेक्स एस और वीवो नेक्स ए को लॉन्च किए हैं। इनमें से वीवो नेक्स एस प्रीमियम मॉडल है जिसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। हालांकि भारत में एक नया ही मॉडल वीवो नेक्स पेश किया गया है।

    वीवो नेक्स की स्पेसिफिकेशन

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo Nex में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.59 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2316 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है और इसमें 8 जीबी की रैम व 128 जीबी की स्टोरेज है। वीवो नेक्स में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 2.0 और ओटीजी का सपोर्ट मिलेगा। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है और 3डी फेशियल रिकॉग्निशन भी है। माइक्रो यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।शाओमी रेडमी वाय 2 का रिव्यू: रेडमी नोट 5 प्रो का सस्ता वर्जन

    विज्ञापन

    वीवो नेक्स का कैमरा

    फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX363 का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है, वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 4000mAh की बैटरी हो जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रियर कैमरे के साथ पोट्रेट बोकेह, एआर स्टीकर्स, स्लो मोशन और बैकलाइट एचडीआर मोड मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीवो नेक्स की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स

    वीवो नेक्स की भारत में कीमत 44,990 रुपये रुपये है। इसके लिए प्री बुकिंग पहले से ही हो रही थी। फोन के साथ 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा एचडीएफसी के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का कैशबैक और वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिल रहा है। साथ ही 22,495 रुपये का बायबैक गारंटी भी मिल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें