Vivo G1 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा 48MP का कैमरा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 11 May 2020 04:34 PM IST
Vivo G1 5G smartphone launched in china know price and specifications
Vivo G1 5G - फोटो : newzars / twitter

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने चुपके से लेटेस्ट डिवाइस G1 5G को चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को वीवो जी1 5जी स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिला है। खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन में सैमसंग एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    वीवो ने इस स्मार्टफोन खास सरकारी कर्मचारी और कारोबारियों के लिए लॉन्च किया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में डुअल-डोमेन सिस्टम मिलेगा, जिसके जरिए वह एक ही डिवाइस में वर्क और व्यक्तिगत प्रोफाइल बना सकेंगे। वहीं, यूजर्स को दोनों कार्यों के लिए अलग-अलग स्मार्टफोन उपयोग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 3,498 चीनी युआन (करीब 37,500 रुपये) रखी है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, अब तक इस स्मार्टफोन की बिक्री की जानकारी नहीं मिली है।

    वीवो जी1 5जी स्मार्टफोन में 6.44 इंच का एमोलेड एचडीआर10 डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में सैमसंग का एक्सीनॉस 980 चिपसेट और 8 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 2-2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    कंपनी ने लेटेस्ट वीवो जी1 5जी स्मार्टफोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी दी है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें 5जी SA/ NSA / Dual 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स मिले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें