Covid 19: Poco के बाद Vivo ने भी बढ़ाई स्मार्टफोन की वारंटी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 May 2021 01:26 PM IST
सार

वीवो ने अपने एक बयान में कहा है कि 30 दिन वारंटी बढ़ने की शुरुआत उस दिन से होगी जिस दिन से सर्विस सेंसर बंद हुआ है।

विज्ञापन
Vivo Extends Warranty of smartphone for Indian Customers in Lockdown Imposed Areas
VIVO - फोटो : amarujala

    विस्तार

    देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए वीवो इंडिया ने अपने स्मार्टफोन की वारंटी को 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले पोको ने अपने स्मार्टफोन की वारंटी को दो महीने के लिए बढ़ाने का एलान किया है। वीवो के इस वारंटी की सुविधा कंपनी के सभी प्रोडक्ट के साथ मिलेगी, हालांकि यह सुविधा सभी ग्राहकों के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ उन ग्राहकों के लिए है जिनके शहर या राज्य में लॉकडाउन लगा हुआ है।

    वारंटी बढ़ाने के लिए अलावा वीवो ने अपने ग्राहकों के लिए पिक एंड ड्रॉप सेवा भी शुरू की है जो कि पूरी तरह से मुफ्त है। वीवो ने अपने एक बयान में कहा है कि 30 दिन वारंटी बढ़ने की शुरुआत उस दिन से होगी जिस दिन से सर्विस सेंसर बंद हुआ है।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले हाल ही में स्मार्टफोन ब्रांड पोको (Poco) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। पोको इंडिया ने अपने एक बयान में कहा है कि उसने दो महीने तक वारंटी बढ़ा दी है। कंपनी ने कहा है कि जिन ग्राहकों के स्मार्टफोन की वारंटी मई और जून 2021 में खत्म हो रही है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे ग्राहकों के फोन की वारंटी को अगले दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि पिछले साल भी कई कंपनियों ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अपने स्मार्टफोन की वारंटी बढ़ाई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें