सस्ते हुए वीवो के ये दो स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत अब 10,490 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Apr 2022 10:31 AM IST
सार

Vivo Y15s की कीमत अब 10,490 रुपये हो गई है जो कि पहले 10,990 रुपये थी। यदि आप ICICI कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल जाएगा।

विज्ञापन
Vivo 33T and Vivo Y15s price cut in India know starts from Rs 10490
Vivo 33T और Vivo Y15s - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आप भी किसी बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो वीवो के दो स्मार्टफोन आपके लिए सस्ते हो गए हैं। Vivo 33T और Vivo Y15s को सस्ते में खरीदा जा सकता है। Vivo 33T की नई कीमत अब 18,990 रुपये हो गई है जो कि पहले 17,990 रुपये थी। वहीं Vivo Y15s की कीमत अब 10,490 रुपये हो गई है जो कि पहले 10,990 रुपये थी।

    यदि आप ICICI कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल जाएगा। Vivo 33T के फीचर्स की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Vivo 33T में 6.58 इंच की FHD+ डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है।Vivo Y15s की स्पेसिफिकेशन

    विज्ञापन

    Vivo Y15s में एंड्रॉयड 11 गो एडिशन आधारित Funtouch OS 11.1 दिया गया है। इसमें 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन के साथ 1 जीबी तक एक्सटेंडेड रैम की सुविधा मिल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y15s का कैमरा

    Vivo Y15s में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला सुपर मैक्रो लेंस है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Vivo Y15s की बैटरी

    वीवो के इस फोन में 4G, माइक्रो यूएसबी, ब्लूटूथ v5.0 और Wi-Fi जैसे फीचर्स हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फेस अनलॉक भी है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें