घरेलू कंपनी VingaJoy ने लॉन्च किया BADSHAH वायरलेस स्पीकर, एक बार की चार्जिंग के बाद घंटों मिलेगा बैकअप
VingaJoy PRO SP-71 BADSHAH वायरलेस स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 है। इसके अलावा यह हल्का भी है तो आप इसे लेकर कहीं आ जा सकते हैं। इस स्पीकर के साथ 6 महीने की वारंटी मिल रही है। इसकी बिक्री ऑफलाइन स्टोर से हो रही है।

विस्तार
घरेलू कंपनी VingaJoy ने अपने नए वायरलेस स्पीकर VingaJoy PRO SP-71 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस स्पीकर को बादशाह नाम दिया है। VingaJoy PRO SP-71 की कीमत 2,890 रुपये रखी गई है। VingaJoy PRO SP-71 में यूएसबी चार्जिंग, इनबिल्ट माइक्रोफोन जैसे फीचर्स हैं। यह एक पोर्टेबल स्पीकर है जिसे लेकर आप कहीं भी ट्रैवल कर सकते हैं।
VingaJoy PRO SP-71 में यूएसबी पोर्ट के अलावा माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और एफएम रेडियो भी है। इस स्पीकर को आईफोन, एंड्रॉयड, लैपटॉप और टैब सभी डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। VingaJoy PRO SP-71 में 1800mAh की बैटरी है जिसे लेकर चार घंटे के बैकअप का दावा है।
VingaJoy PRO SP-71 BADSHAH वायरलेस स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 है। इसके अलावा यह हल्का भी है तो आप इसे लेकर कहीं आ जा सकते हैं। इस स्पीकर के साथ 6 महीने की वारंटी मिल रही है। इसकी बिक्री ऑफलाइन स्टोर से हो रही है।
नए स्पीकर की लॉन्चिंग पर विंगाजॉय के को-फाउंडर ललित अरोड़ा ने कहा, 'कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में एक प्रमुख कंपनी होने के नाते, विंगाजॉय में हम हमेशा अपने ग्राहकों को बेस्ट संभव कीमतों पर नए उत्पाद प्रदान करने का प्रयास करते हैं। विंगाजॉय बादशाह को 360 डिग्री साउंड अनुभव प्रदान करने के लिए सिलेंड्रीकल रूप में डिजाइन किया गया है। यह नया लॉन्च किया गया उत्पाद हमारे ग्राहकों को कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ संगीत अनुभव का आश्वासन देता है, जिससे यह हर पार्टी की जान बन जाता है।”
- Realme 11 Pro Plus: फोन से क्लिक कर पाएंगे चांद की फोटो, कम कीमत में दमदार कैमरे के साथ मिलेगी 16GB रैम
- 20,000 से कम कीमत वाले टॉप-5 स्मार्टफोन
- WhatsApp: व्हाट्सएप पेश करेगा 'चैनल' टूल! सूचना ब्रॉडकास्ट करने में करेगा मदद, जानें क्या है खास
- FUJIFILM INSTAX mini 12 इंस्टैंट कैमरा भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार रुपये से भी कम