VingaJoy ने लॉन्च की अपनी पहली स्मार्टवॉच, कॉलिंग फीचर भी मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 May 2022 01:26 PM IST
सार

2018 में लॉन्च होने के बाद से विंगाजॉय ने अत्याधुनिक तकनीक और ट्रेंड-सेटिंग डिजाइन के साथ कई प्रोडक्ट पेश किए और अब VingaJoy HUM SAFAR स्मार्टवॉच के साथ कंपनी ने एक नई शुरुआत की है।

VingaJoy launch of its first smartwatch HUM SAFAR
VingaJoy HUM SAFAR - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी विंगाजॉय (VingaJoy) विंगाजॉय डब्ल्यू-300 हम सफर के लॉन्च के साथ स्मार्टवॉच कैटेगरी में प्रवेश करने की घोषणा की है। 2018 में लॉन्च होने के बाद से विंगाजॉय ने अत्याधुनिक तकनीक और ट्रेंड-सेटिंग डिजाइन के साथ कई प्रोडक्ट पेश किए और अब VingaJoy HUM SAFAR स्मार्टवॉच के साथ कंपनी ने एक नई शुरुआत की है।

    विंगाजॉय डब्ल्यू-300 हम सफर अगली पीढ़ी की स्मार्टवॉच है जिसमें हेल्थ से लेकर स्पोर्ट्स तक कई सारे मोड्स दिए गए हैं। विंगाजॉय डब्ल्यू-300 हम सफर स्मार्टवॉच ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग और हार्ट रेट ट्रैकिंग को ट्रैक करती है।

    स्मार्टवॉच के अन्य विशिष्टताओं में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट शामिल है, जो ग्राहकों को कलाई से सीधे कॉल का जवाब देने की अनुमति देता है। कलाई घड़ी में डायलर, माइक्रोफोन और स्पीकर शामिल हैं। इसमें नोटिफिकेशन अलर्ट, स्पीकर कॉलिंग और कलाई से ही मल्टीटास्किंग जैसे कई फीचर्स शामिल है।

    विंगाजॉय डब्ल्यू-300 ब्लूटूथ वी5.0 के साथ संचालित है और इन एडवांस्ड फीचर्स के साथ कंपनी लंबी बैटरी लाइफ का दावा करती है। विंगाजॉय डब्ल्यू-300 हम सफर हल्की और पतली स्मार्टवॉच है। इसकी बॉडी मेटल की है।

    नई वॉच की लॉन्चिंग पर ललित अरोड़ा, सह-संस्थापक, विंगाजॉय ने कहा, 'हम स्मार्टवॉच कैटेगरी में अपने प्रवेश को लेकर रोमांचित हैं। आज स्मार्ट वियरेबल्स युवाओं की जीवनशैली का एक अनिवार्य हिस्सा बन गए हैं और विंगाजॉय ने हमेशा युवा फैशन और तकनीकी रुझानों के बारे में बदलाव का नेतृत्व करने में गर्व महसूस किया है।'