VingaJoy CH 303 F7: फास्ट चार्जिंग और ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
VingaJoy CH 303 F7 कार चार्जर में एपल आईफोन, एंड्रॉयड स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स के लिए यूएसबी चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें ओवर-करंट, ओवरचार्जिंग और ओवरहीटिंग को रोकने के लिए सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

विस्तार
एक्सेसरी और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड विंगाजॉय (VingaJoy) ने भारतीय बाजार में अपना नया VingaJoy CH 303 F7 कार चार्जर लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह सुरक्षित है और फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसमें 20W टाइप-सी और 18W यूएसबी पोर्ट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें क्विक चार्ज 3.0 आउटपुट क्षमता भी मिलती है।
विंगाजॉय का CH 303 F7 फास्ट कार चार्जर को सिर्फ 1,690 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और ये सिंगल व्हाइट कलर में मिलता है। ये नया कार चार्जर सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
विंगाजॉय कार चार्जर को कॉम्पेक्ट, पोर्टेबल और अच्छी क्वॉलिटी के साथ पेश किया गया है। यूएसबी-पीडी 220W चार्जिंग मानकों और क्विक चार्ज 3.0 आउटपुट क्षमता के साथ, यह 38W (20W टाइप-सी और 18W यूएसबी) तक के डिवाइस को फास्ट चार्ज कर सकता है। विंगाजॉय F7 फास्ट कार चार्जर में एपल आईफोन, एंड्रॉयड स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स के लिए यूएसबी चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
VingaJoy CH 303 F7 कार चार्जर में एक यूएसबी-ए टू यूएसबी टाइप-सी केबल का सपोर्ट मिलता है, जो लेटेस्ट पावर बैंक, फोन और अन्य डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। विंगाजॉय कार चार्जर में ओवर-करंट, ओवरचार्जिंग और ओवरहीटिंग को रोकने के लिए सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। VingaJoy CH 303 F7 कार चार्जर में दो यूएसबी कनेक्शन मिलते हैं, जिसकी मदद से एक साथ दो गैजेट्स को चार्ज किया जा सकता है।