Videocon क्रिप्टन 22 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत 8 हजार से कम

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 May 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
videocon Krypton 22 in india at rs 7200
videocon Krypton 22 - फोटो : GizBot

    वीडियोकॉन ने अपने क्रिप्टन सीरीज के नए स्मार्टफोन क्रिप्टन 22 को भारत में लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इस फोन के ब्लैक कलर वेरियंट ही बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। फोन की कीमत 7,200 रुपये रखी गई है। क्रिप्टन 22 की सबसे बड़ी खासियत इसका पैनिक बटन और एसओएस-बी-सेफ हैं। एसओएसबी-सेफ की मदद से आप किसी आपात स्थिति में अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ अपनी करेंट लोकेशन शेयर कर सकेंगे।

    वीडियोकॉन क्रिप्टन 22 की स्पेसिफिकेशन

    videocon Krypton 22
    videocon Krypton 22

    इसमें 5 इंच की 480x854 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 1.1 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। फोन में फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 2450 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी ओटीजी और एफएम रेडियो हैं। फोन 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें