VEGA Black Shine Review: कैसा है 2,500 रुपये से भी कम कीमत वाला यह हेयर स्ट्रेटनर ब्रश?

दीक्षा चौधरी
Mon, 02 May 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
VEGA BLACK SHINE HAIR STRAIGHTENING BRUSH REVIEW IN HINDI
VEGA Black Shine - फोटो : VEGA

    बालों को नेचरूली स्ट्रेट करना एक सपना सा लगता है। हर दिन बढ़ता प्रदूषण और ये गर्मी आपके नाज़ुक बालों को खराब कर सकती है, इसलिए हर लड़की चाहती है कि कोई ऐसा स्ट्रेटनर हो जिससे बाल भी आसानी से डी-टैंगिल हो जाएं और स्ट्रेट भी। अब आपका ये सपना साकार हो गया है, क्योंकि हेयर और लाइफ स्टाइल गैजेट्स की मशहूर कंपनी वेगा (Vega) आपके लिए लेकर आई है VEGA BLACK SHINE HAIR STRAIGHTENING BRUSH, जो आपके बाल डी-टैंगल भी करेगा और स्ट्रेट भी। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसा है VEGA BLACK SHINE HAIR STRAIGHTENING BRUSH?

    VEGA Black Shine
    VEGA Black Shine - फोटो : VEGA

    VEGA BLACK SHINE HAIR STRAIGHTENING BRUSH एक बढ़िया कॉबिनेशन है, जिसमें आपको एक हेयर स्ट्रेटनर और एक पैडल ब्रश दोनों का फायदा मिलेगा। कंपनी ने अपने इस प्रोडक्ट को पार्टी ऑफ टू कहा है, क्योंकि इसमें टैंगल और स्टाइल फ्रिजी दोनों मिलता है। इसका स्लिक बॉडी डिजाइन और 360 डिग्री swival cord आपको देता है परफेक्ट ग्रिप और शानदार अनुभव। वायर की लंबाई 1.8 मीटर है। ये हेयर स्ट्रेटनिंग ब्रश केवल आपके बालों को डी-टैंगिल ही नहीं करता, बल्कि स्मूथली स्ट्रेट भी करता है। ब्रश को स्विच ऑन करके आप आराम से इसका टेम्परेचर एडजस्ट कर सकतीं हैं, जहां आपको टेम्परेचर मैक्सेमाइज और मिनीमाइज करने के लिए बटन हैं। आपका हेयर टाईप जो हो आप उसके हिसाब से टेम्परेचर एडजस्ट कर सकतीं हैं। यहां 80°C से 230°C तक का टेम्परेचर सेट किया जा सकता है, साथ ही LCD temperature display के साथ आपको बढ़ते हुए और घटते हुए टेम्परेचर की जानकारी मिलती है।

    VEGA Black Shine
    VEGA Black Shine - फोटो : amarujala

    इसमें आयनिक तकनीक है जो स्थैटिक चार्ज को खत्म करती है और आपके बालों को सिल्की, शाईनी और फ्रिज-फ्री बनाती है। स्ट्रेटनिंग ब्रश आसानी से ग्लाइड होता है और पैडल ब्रश की तरह आपके बालों को सुलझाता है और हेयर स्ट्रेटनर की तरह बालों को स्ट्रेट भी करता है। इस ब्रश कि बाहरी सरफेस काफी चौड़ी है, इसलिए बालों के साथ बेहतर संपर्क करती है और साथ ही इसके सिलिका जेल कोटेड ब्रिसल्स आपके स्कैल्प को गर्मी से बचाते हैं। इसमें एंटी-स्कैल्ड तकनीक है, जो आपके बालों को एक्सेस हीटिंग से बचाती है और साथ ही आफ्टर स्ट्रेटनिंग होने वाले हीटिंग डैमेज से आपके बालों की रक्षा करती है। इसके साथ थर्मो हिट टेक्नोलॉजी है जो कि ब्रश को चारों तरफ से गर्म करता है और ओवरहीटिंग से भी बचाता है। ऐसे में बालों को नुकसान नहीं होता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें