Vaio की भारतीय बाजार में वापसी, दो नए लैपटॉप हुए लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 15 Jan 2021 04:26 PM IST
Vaio E15 AND Vaio SE14 Laptops launched in India With Full HD IPS Displays Price and Specifications
Vaio E15, Vaio SE14 - फोटो : flipkart

    लंबे अंतराल के बाद Vaio ने भारतीय बाजार में अपने दो नए लैपटॉप के साथ एंट्री की है। Vaio ने भारत में आज यानी 15 जनवरी 2021 को दो नए लैपटॉप Vaio E15 और Vaio SE14 को भारत में उतारा है। दोनों लैपटॉप में फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इनमें माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 प्री-इंस्टॉल मिलेगा। इसके अलावा लैपटॉप में Windows 10 Home दिया गया है। Vaio के दोनों लैपटॉप में स्मार्ट एम्पलिफायर और डॉल्बी ऑडियो के साथ स्पीकर्स दिए गए हैं। बता दें कि भारतीय बाजार में हांगकांग की कंपनी Nexstgo Vaio के लैपटॉप की मार्केटिंग कर रही है। नेक्स्टगो पहले से ही Avita लैपटॉप की बिक्री कर रही है।

    Vaio E15, Vaio SE14 की कीमत

    Vaio E15 की कीमत 66,990 रुपये है और यह लैपटॉप इंक ब्लैक और सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा। वहीं Vaio SE14 को डार्क ग्रे और रेड कॉपर कलर में 84,690 रुपये में खरीदा जा सकेगा। दोनों लैपटॉप की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। फिलहाल प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

    Vaio E15, Vaio SE14 की स्पेसिफिकेशन

    Vaio E15 में 15.6 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसके साथ नैरो बेजल है। लैपटॉप में AMD Ryzen 5 या AMD Ryzen 7 मोबाइल प्रोसेसर है। साथ ही में ग्राफिक्स के लिए इसमें Radeon Vega 8 या Radeon RX Vega 10 ग्राफिक्स है। लैपटॉप में DDR4 रैम और 512 जीबी की SSD स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, माइक्रो एचडीएमआई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, बैकलाइट कीबोर्ड और डुअल स्पीकर है। लैपटॉप का वजन 1.77 किलोग्राम है।

    Vaio SE14 की बात करें तो इसमें 14 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर एंटी ग्लेयर कोटिंग है। इसमें आईलैंड स्टाइल कीबोर्ड है जिसमें बैकलाइट सपोर्ट भी है। लैपटॉप में इंटेल कोर i5 प्रोसेसर, 8 जीबी DDR4 रैम और 512 जीबी की SSD स्टोरेज है। इसमें चार स्पीकर हैं। Vaio SE14 में दो यूएसबी टाइप-सी, एक यूएसबी 3.0, एचडीएमआई पोर्ट है और बैटरी को लेकर 13 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें