घरेलू कंपनी URBAN ने पेश की लग्जरी स्मार्टवॉच, मेटल स्ट्रैप के साथ मिलेगी एलॉय बॉडी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Aug 2023 04:57 PM IST
सार

URBAN Titanium को खासतौर पर पुरुषों के लिए डिजाइन किया गया है, वहीं URBAN Dream और URBAN Rage का महिलाओं के लिए पेश किया गया है। URBAN Titanium और Dream के साथ प्रीमियम मेटल स्ट्रैप दिया गया है, जबकि URBAN Rage अल्ट्रा प्रीमियम PU लेदर स्ट्रैप के साथ आती है।

विज्ञापन
URBAN Unveils Luxury Edition Smartwatches URBAN Titanium Dream and Rage
URBAN Titanium smartwatch - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी URBAN ने एक साथ तीन नई लग्जरी स्मार्टवॉच पेश की हैं जिनमें URBAN Titanium, URBAN Dream और URBAN Rage शामिल हैं। इन दोनों वॉच के साथ प्रीमियम क्लासिक लुक दिया गया है। URBAN Titanium को खासतौर पर पुरुषों के लिए डिजाइन किया गया है, वहीं URBAN Dream और URBAN Rage का महिलाओं के लिए पेश किया गया है। URBAN Titanium और Dream के साथ प्रीमियम मेटल स्ट्रैप दिया गया है, जबकि URBAN Rage अल्ट्रा प्रीमियम PU लेदर स्ट्रैप के साथ आती है। URBAN Luxury एडिशन की शरुआती कीमत 3,299 रुपये है।

    URBAN Titanium के साथ क्लासिक कार्पोरेट डिजाइन मिलती है। इसके साथ स्टेनलेस स्ट्रैप है। इसमें 1.43 इंच की अल्ट्रा HD IPS डिस्प्ले दी गई है। इसमें 100+ वॉच फेसेज हैं और ब्लूटूथ कॉलिंग भी दी गई है। URBAN की इस वॉच के साथ AI वॉयस असिस्टेंट और 100+ स्पोर्ट्स मोड के साथ SpO2, HR और BP मॉनिटरिंग सेंसर मिलते हैं।

    विज्ञापन

    URBAN Dream के साथ 1.32 इंच की क्लासिक राउंड डिस्प्ले मिलती है। इसके साथ भी प्रीमियम स्टेनलेस स्टील डिजाइन है। इसमें मेटल स्ट्रैप है। इस वॉच का वजन 50 ग्राम है। URBAN की इस वॉच में भी ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ AI वॉयस असिस्टेंट है। इसमें 150 कस्टमाइज करने लायक वॉच फेसेज हैं। URBAN की इस वॉच में भी सभी तरह के हेल्थ फीचर्स मिलते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें