अगस्त में लॉन्च होंगे यह शानदार स्मार्टफोन, 200MP कैमरा और फास्ट प्रोससर भी मिलेगा, देखें पूरी लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 01 Aug 2022 08:29 PM IST
सार

स्मार्टफोन कंपनियों ने अगस्त में अपने दमदार फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस माह करीब एक दर्जन से अधिक स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Upcoming Smartphones Launching in August 2022 Check Full List Here in Hindi
Upcoming Smartphones - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    जुलाई 2022 में स्मार्टफोन मार्केट में एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च किए गए। जिनमें Nothing Phone 1, Oneplus Nord 2T, Moto G42, Redmi K50i 5G, Google Pixel 6a और Oppo Reno 8 सीरीज जैसे कई शानदार फोन देखने को मिले। अब स्मार्टफोन मार्केट यहीं नहीं थमने वाला है कंपनियों ने अगस्त में भी अपने दमदार फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस माह करीब एक दर्जन से अधिक स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आइए एक नजर डालते हैं अगस्त 2022 में लॉन्च होने वाले इन शानदार स्मार्टफोन और उनके स्पेसिफिकेशन पर...

    OnePlus 10T

    OnePlus Smartphone
    OnePlus Smartphone - फोटो : OnePlus

    वनप्लस के OnePlus 10T स्मार्टफोन को 3 अगस्त को ही भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।

    फोन में 4800mAh की बैटरी मिल सकती है जो 150W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आएगी। फोन में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 4,700mAh की बैटरी और 120W का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

    iQoo 9T 5G

    iQoo 9T 5G
    iQoo 9T 5G - फोटो : Amazon

    iQoo 9 सीरीज में iQoo 9T भी जल्द भारत में एंट्री करने वाला है। इस फोन को कल यानी 2 अगस्त को ही लॉन्च किया जा रहा है। iQoo 9T 5G एक गेमिंग फोन होने वाला है, इसमें डुअल-टोन फिनिश वाली ग्लास बॉडी मिलेगी। फोन में 50-मेगापिक्सेल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जो वीवो की V1+ इमेजिंग चिप और 40x डिजिटल जूम के साथ आएगा। फोन में सैमसंग का GN5 प्रायमरी सेंसर भी मिलने की उम्मीद है। लीक्स के अनुसार इस फोन में गेमिंग फीचर्स मोशन एस्टिमेशन मोशन कंपेंसेशन (MEMC) का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।