Upcoming Phone: इसी महीने लॉन्च होंगे ये दमदार फोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक की जानकारी आई सामने

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 12 May 2023 08:03 PM IST
सार

Poco F5 5G भी हाल ही में पेश किया गया है। यह फोन 30 हजार की कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। वहीं इसी महीने लावा और मोटो भी अपने फोन को पेश करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Upcoming Phone in india Lava Agni 2 5G to Motorola Edge 40 5G price and specifications
Upcoming Phone - फोटो : iStock

    विस्तार

    मई की शुरुआत में भी कई सारे स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया है। हाल ही में Realme C55 को नए कलर में पेश किया है। साथ ही Nokia 110 (2023), Nokia 105 (2023) और Nokia 106 को भी पेश किया गया है। Poco F5 5G भी हाल ही में पेश किया गया है। यह फोन 30 हजार की कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। वहीं इसी महीने लावा और मोटो भी अपने फोन को पेश करने की तैयारी कर रही हैं, जो जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकते हैं। चलिए जानते हैं मई में लॉन्च होने वाले दमदार स्मार्टफोन के बारे में...

    मोटो अपने नए फ्लैगशिप Motorola Edge 40 5G को जल्द भारत में लॉन्च कर सकता है। इस फोन को हाल ही में यूरोपीय मार्केट में पेश किया गया था। फोन को इस महीने की शुरुआत में यूरोप, मध्य पूर्व, लैटिन अमेरिका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सिंगल स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 8020 प्रोसेसर और 3डी कर्व्ड pOLED डिस्प्ले पैनल से लैस होगा। टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekd) के अनुसार, मोटोरोला एज 40 को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट मिलेगा। भारतीय वेरियंट में 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मोटोरोला एज 40 के ग्लोबल वेरियंट के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 599.99 (लगभग 54,000 रुपये) है। फोन को एक्लिप्स ब्लैक, लूनर ब्लू और नेबुला ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। भारत में भी इसे इसी कीमत पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, अब तक कंपनी ने भारत में इस फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें